Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अनलॉक 5 की गाइडलाइंस : सिनेमा हॉल खोलने की दी अनुमति, स्कूलों पर राज्य ही लेंगे फ़ैसला

केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 की गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। जिसके तहत कई तरह की छुट दी गई हैं।

कोरोना लॉकडाउन के चलते देश भर में मार्च से बंद स्कूल एवं कॉलेज 15 अक्टूबर से खोले जा सकेंगे।

हालांकि इसपर अंतिम फ़ैसला राज्यों और इससे जुड़ी संस्थाओं पर छोड़ा गया है।

केंद्र का कहना है हालांकि ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग को अब भी प्राथमिकता दी जाएगी और प्रोत्साहित किया जाएगा।

Central Government has released the guidelines for Unlock-5.

 

सिनेमा हॉल खुलेंगे:-

नई गाइडलाइंस के अनुसार सरकार ने 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, एग्जीबिशन हॉल और एंटरटेनमेंट पार्क खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन इन्हें कुछ प्रतिबंधों के साथ ही खोला जा सकेगा।

सिनेमा, थिएटर और मल्टीप्लेक्स में 50 प्रतिशत से ज़्यादा सीटें नहीं भरी जा सकती, यानी आधी सीटें खाली रहेंगी, सरकार के मुताबिक़, इसके लिए अलग से गाइडलाइंस भी जारी की जाएगी।

इन जगहों को अब तक इसलिए बंद रखा गया था क्योंकि आशंकाएं थीं कि यहां अक्सर भीड़ होती है।

वहीं राज्य कुछ शर्तों के साथ 100 से ज़्यादा लोगों को इकट्ठा होने की भी इजाज़त दे सकते हैं।

हालांकि सरकार का कहना है कि कंटेनमेंट ज़ोन में 31 अक्टूबर तक सख़्ती से लॉकडाउन लागू रहेगा।

केंद्र का कहना है कि 10 साल से कम उम्र के बच्चे ख़तरे वाले समूह में हैं, इसलिए उनके स्कूल खोलने का फ़ैसला स्कूलों से सलाह करके लिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !