Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का हुआ आयोजन

जिले में आज गुरूवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। जिले में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। जिले के प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाडी केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गुरुवार को एमसीएचएन डे पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाए गए।

 

साथ ही टीकाकरण सत्रों की जिला एवं ब्लॉक स्तर से प्रभावी मॉनिटरिंग की गई। विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। गर्भवती महिलाओं के साथ बच्चों को टीकाकृत किया गया। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था, टीकाकरण, पोषण, संतुलित आहार, बच्चों का वजन लिया गया, समय पर एएनसी चेकअप करवाने संबंधी जानकारी दी गई।

 

Vaccination sessions organized on Maternal, Child Health and Nutrition Day

 

आयोजित किए गए सत्रों का जिला व खंड स्तरीय अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर ओडीके एप पर इंद्राज भी किया गया साथ ही व्यवस्थाऐं जांची गई व अधिकारियों द्वारा रिकॉर्ड संधारण की जांच भी की गई। सत्रों में जिन स्थानों पर कमियां पाई गई उनमें सुधार के निर्देश दिए गए।

 

वहीं सभी वैक्सीनेटर्स को प्लान के अनुसार समय पर सम्पूर्ण टीकाकरण करने हेतु पाबन्द किया गया एवं आंगनबाडी केन्द्र पर साफ-सफाई एवं पूरक पोषाहार एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां दी गयी। आशाओं द्वारा की जाने वाली एचबीएनसी विजिट, ड्यू लिस्ट एवं परिवार कल्याण कार्यक्रमों के रजिस्टरों की जांच कर रिकॉर्ड संधारण करने हेतु निर्देश प्रदान किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !