Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आपसी सहमति से मामलों के निस्तारण हेतु 9 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में 9 मार्च, 2024 को जिला मुख्यालय एवं अधीनस्थ तालुकाओं गंगापुर सिटी, बौंली, खण्डार एवं बामनवास में इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से प्रकरणों के निस्तारण हेतु जिले में कुल 10 बैंचों का गठन किया गया है। इसमें जिला मुख्यालय पर 4 एवं तालुकाओं पर स्थित न्यायालयों एवं चौथ का बरवाड़ा सहित 6 बैंचों का गठन किया गया है।

 

National Lok Adalat will be organized on March 9 to resolve cases by mutual consent

 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों को निपटाने का वैकल्पिक साधन है, जहां न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, राजस्व, उपभोक्ता संबंधी मामलें, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, भूमि विवाद, सम्पति संबंधी विवाद, श्रम विवाद, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है। लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा के आधार पर कराये गये निर्णय से आपसी वैमनस्य समाप्त होकर सदा-सदा के लिए सौहार्दपूर्ण भाईचारा कायम रहता है।
आमजन से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों का निस्तारण करवाने हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत में सम्पर्क करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !