Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 10 से 13 जून तक होंगे विविध आयोजन

जयपुर:- राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश में 10 से 13 जून तक सेरेमोनियल परेड, रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, पुलिस बैंड डिस्प्ले, सेमीनार, खेलकूद प्रतियोगिताएं और पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस दिवस मनाया जाता है।
इस बार गत 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के मध्यनजर पुलिस मुख्यालय सहित पुलिस आयुक्तालय, पुलिस रेंज, पुलिस जिलों, पुलिस प्रशिक्षण संस्थान और पुलिस यूनिट्स में औपचारिक कार्यक्रम हुए थे। अब पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अलावा सभी पुलिस रेंज, पुलिस जिला एवं पुलिस यूनिटों में भी विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई है।
Various events will be organized from 10th to 13th June to commemorate Rajasthan Police Foundation Day.
राज्य स्तरीय समारोह आरपीए में होगा:-
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने बताया कि पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य राज्य स्तरीय समारोह 12 जून को राजस्थान पुलिस अकादमी परिसर में आयोजित होगा, इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा परेड की सलामी लेंगे। परेड में राजस्थान पुलिस अकादमी, चतुर्थ एवं पांचवी बटालियन आरएसी, हाड़ी रानी बटालियन, एसडीआरएफ, जीआरपी, एमबीसी एवं ईआरटी की एक-एक प्लाटून के अलावा जयपुर पुलिस आयुक्तालय की तीन प्लाटून (निर्भया स्कवॉड प्लाटून, पुलिसकर्मी प्लाटून और यातायात प्लाटून) सहित कुल 11 प्लाटून भाग लेंगी।
जयपुर आयुक्तालय क्षेत्र के ऐसे आमजन जिन्होंने जीवन रक्षा अथवा किसी घटना/दुर्घटना के मौके पर पुलिस को सहयोग किया हो, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए परेड समारोह में आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा परेड समारोह में जयपुर आयुक्तालय के थानों के सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्य एवं रिटायर्ड पुलिस कार्मिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान करेंगे:-
राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा परेड के बाद उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को पुलिस पदक प्रदान करेंगे। इससे पहले पुलिस मुख्यालय एवं जयपुर स्थित पुलिस यूनिटों में कार्यरत पुलिस कार्मिकों को उत्तम, अति-उत्तम एवं सर्वोत्तम सेवा चिह्नों आदि पदकों का वितरण सम्बंधित यूनिट और शाखा के स्तर पर किया जाएगा।
रक्तदान शिविरों से होगी शुरूआत:-
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने बताया कि पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शुरूआत रक्तदान शिविरों के साथ होगी। राज्य स्तर पर आरपीए परिसर तथा जिलों में पुलिस लाइंस में ये रक्तदान शिविर 10 अथवा 11 जून को आयोजित होंगे। इसी क्रम में राज्य में पुलिस के भवनों और परिसरों में स्वच्छता के लिए सफाई अभियान चलाया जाएगा।
वहीं जिला पुलिस लाइंस में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता और डांस कॉम्पिटिशन जैसी गतिविधियां आयोजित होगी। इसके अलावा राज्य के चुनिंदा पुलिस थानों में बच्चों की विजिट भी कराई जाएगी। राज्य, रेंज और जिला स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन भी रखा गया है।
जयपुर में पुलिस बैंड डिस्प्ले 12 जून को:-
डीजीपी ने बताया कि बुधवार, 12 जून को जयपुर में जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर शाम 7 बजे से पुलिस बैंड का प्रदर्शन किया जाएगा, इसमें राजस्थान पुलिस कें सैन्ट्रल बैंड, हाड़ी रानी बटालियन और संयुक्त बैंज (ब्रास बैंड) का डिस्प्ले होगा। गुरुवार, 13 जून को जयपुर एवं रेंज हैडक्वार्टर पर पुलिस अधिकारियों के ‘फोन इन इंटरव्यू’ एफएम और आकाशवाणी चैनल्स पर प्रसारण होगा।
इसके बाद 13 जून को प्रातः 10 बजे से 11.30 बजे तक जयपुर में आरपीए में पुलिस कार्यों में विधि विज्ञान से जुड़े विषयों पर सेमीनार आयोजित होगा। इसी दिन शाम को आरपीए में सांस्कृतिक संध्या और बड़ा खाना का आयोजन रखा गया है।
डीजीपी की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों का गठन:-
महानिदेशक पुलिस उत्कल रंजन साहू की अध्यक्षता में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी एवं रेंज मुख्यालयों सहित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक समन्वय समिति गठित की गई है। इस समिति में महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण जंगा श्रीनिवास राव, महानिदेशक, एससीआरबी एवं साइबर क्राइम हेमंत प्रियदर्शी, महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल सहित अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के अन्य अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।
 
ये सम्भालेंगे अलग-अलग समितियों का जिम्मा:-
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह के आयोजन के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, मुख्यालय एस. सेंगाथिर की अध्यक्षता में अलंकरण (इंवेस्टिट्यूर) समिति, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड सचिन मित्तल की अध्यक्षता में प्रचार व आमंत्रण समिति, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कम आरपीए निदेशक पी. रामजी की अध्यक्षता में परेड एवं ग्राउन्ड प्रिप्रेशन समिति, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, पुनर्गठन डॉ. प्रशाखा माथुर की अध्यक्षता में सेमिनार समिति एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्ड बटालियन आनन्द श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बड़ा खाना समिति गठित की गई है।
इसी प्रकार अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, यातायात हवासिंह घूमरिया की अध्यक्षता में मोमेंटो समिति, अतिरिक्त महानिदेशक आयोजना एवं कल्याण गोविंद गुप्ता की अध्यक्षता में बैंड डिस्प्ले समिति, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस नियम सुनील दत्त की अध्यक्षता में सांस्कृतिक प्रोग्राम समिति एवं जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट कमेटी गठित की गई है।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !