Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

लिमरा एंटरप्राइजेज मोबाइल शॉप पर चोरों ने की चोरी करने की कोशिश, पीडबल्यूडी के सुरक्षा गार्ड की सूझबूझ से चोर हुए नाकामयाब  

सवाई माधोपुर:- सवाई माधोपुर जिले में चोरी की घटनाओं का सिलसिला नहीं थम रहा है। सवाई माधोपुर जिले सहित आस – पास के इलाकों में भी यही हाल है। जिले में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। जिले भर में अज्ञात चोर गिरोह की सक्रियता का सिलसिला लगातार जारी है। बीते रविवार को ही जिले के मलारना डूंगर उपखंड में अज्ञात चोरों नें घर में घुसकर 2 लाख 50 हजार की नकदी सहित सोने चांदी के जेवर चुरा लिए।

 

 

 

इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक के निवास से 200 व मानटाउन पुलिस थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर नकाब पोश चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया था, जिसमें से चोर करीब 35 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल व नगदी पर पार कर ले गए। इसी प्रकार आज बौंली में चोरों ने दो घरों से लाखों की नकदी व जेवरात पार कर लिए, जिसमें से चोरों ने एक मकान से 2 लाख 15 हजार रुपए की नकदी सहित हजारों के जेवर पार किए। वहीं दूसरे मकान से 50 हजार की नकदी सहित जेवरात पार कर लिए।

 

 

 

Limra Enterprises mobile shop intelligence of PWD security guard News 07 June 2024

 

 

 

ऐसा ही एक मामला आज शुक्रवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्ट्रेट रोड गांधी मार्केट स्थित एक मोबाइल शॉप लिमरा एंटरप्राइजेज पर देखने को मिला है। जहां रात के करीब 2:30 बजे चोरों ने दुकान में चोरी करने की नियत से दुकान के फर्स्ट फ्लोर पर सरिये से दीवार की ईटें तोड़ दी। गनीमत ये रही की चोर चोरी करने में नाकामयाब रहे। जहां पर पीडबल्यूडी के सुरक्षा गार्ड की वजह से चोर भागने में कामयाब हो गए। लिमरा एंटरप्राइजेज के मालिक जावेद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब रात 2:30 बजे अज्ञात चोरों ने दुकान में चोरी करने की कोशिश की।

 

 

 

 

चोरों ने चोरी करने की नियत से दुकान में बने फर्स्ट फ्लोर की दीवार की ईटें सरिये से तोड़ दी। उन्होंने बताया कि रात को अज्ञात चोर सरिये से दीवार तोड़ रहे थे। सरिये से ईटें तोड़ने की वजह से आस – पास शोर हो रहा था। इस दौरान पीडबल्यूडी का सुरक्षा गार्ड कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात था। शोर की वजह से वह बाहर आया। जैसे ही वह दुकान के नजदीक आया तो कुछ लोग दीवार की ईटें तोड़ने में लगे हुए थे।

 

 

 

 

जावेद ने बताया की सुरक्षा गार्ड को अंधेरे में कुछ नहीं दिखाई दिया। इसके बाद उसने टॉर्च जलाई। टॉर्च जलाने पर देखा तो अज्ञात चोर दीवार की ईटें तोड़ने में लगे हुए थे। जैसे ही टॉर्च का उजाला उनके ऊपर पड़ा तो चोर तुरंत वहाँ से भाग निकले। इसके बाद वहाँ पर गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को देख सुरक्षा गार्ड ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस गश्ती दल को दी। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।

 

 

 

 

इसके बाद पुलिस ने दुकान मालिक को फोन करके घटना की पूरी जानकारी दी। उल्लेखनीय है की जिले में मोबाइल शॉप की एक हफ्ते में यह दूसरी चोरी है। बात दें की पिछले वर्ष भी चोरों ने लिमरा एंटरप्राइजेज मोबाइल शॉप पर करीब 4 से 5 लाख रुपए की चोरी की थी।

 

यह भी पढ़ें:- “बौंली में चोरों ने दो घरों से लाखों की नकदी व जेवरात किए पार”

#Breaking #SawaiMadhopur “बौंली में चोरों ने दो घरों से लाखों की नकदी व जेवरात किए पार”

बौंली में चोरों ने दो घरों से लाखों की नकदी व जेवरात किए पार

 

 

 

 

यह भी पढ़ें:- “अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने – चांदी सहित नकदी की पार”

#News #SawaiMadhopur “अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने – चांदी सहित नकदी की पार”

अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने – चांदी सहित नकदी की पार

 

 

 

यह भी पढ़ें – “एसपी निवास से 200 व मानटाउन पुलिस थाने से 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने 35 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल व नगदी पर किए हाथ साफ”

#News #SawaiMadhopur “एसपी निवास से 200 व मानटाउन पुलिस थाने से 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने 35 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल व नगदी पर किए हाथ साफ”

एसपी निवास से 200 व मानटाउन पुलिस थाने से 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने 35 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल व नगदी पर किए हाथ साफ

 

 

 

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !