Sunday , 8 March 2026
Breaking News

ग्राम भ्रमण : ग्रामीणों को योजनाओं का मिले लाभ – कलेक्टर

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह मंगलवार को ग्राम भ्रमण के तहत पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के एकड़ा गांव पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने आंगनबाडी केन्द्र के बालकों को अपने हाथों से हलवा परोसा तथा उपस्थित लोगों से कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, इन्हें पोषक एवं गुणवत्ता युक्त आहार मिलना चाहिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए जागरूकता के साथ कार्य करने की बात कही।

अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देशः जिला कलेक्टर ने एकड़ा में ग्राम भ्रमण के दौरान आंगनबाडी केन्द्र के सामने गंदगी एवं अतिक्रमण को देखकर नाराजगी जताई तथा उन्होंने सरपंच एवं विकास अधिकारी से अतिक्रमण हटवाने एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के सामने साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए।

Village Tour Given the benefits schemes villagers collector

स्कूल में किया लोगों से संवादः जिला कलेक्टर डॉ.सिंह ने एकड़ा गांव के स्कूल में पहुंचकर सरपंच हरिराम मीना, एसडीएम राहुल सैनी, विकास अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में गांव के लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में लोगों को समय पर लाभ मिलने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार के साथ-साथ ग्रामीण भी जागरूकता के साथ योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में सहयोग करें।

7 दिन में जारी करें पट्टाः कलेक्टर के ग्रामीणों के साथ संवाद में गांव के लोगों द्वारा स्कूल एवं आंगनबाडी केन्द्र का पट्टा नहीं होने की समस्या बताने पर कलेक्टर ने पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को सात दिन में समस्या का निराकरण कर पट्टा जारी करने के निर्देश दिए।

व्यसन मुक्त गांव बनाने का प्रण लें ग्रामीणः ग्राम भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने गांव के लोगों को बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू एवं शराब आदि के दुष्प्रभाव बताते हुए ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक होने तथा गांव को व्यसन मुक्त गांव बनाने का प्रण लेने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अच्छी सोच रखते हुए अच्छा कार्य करें, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर एवं पूरा मिल सके।

समस्याओं का करें निराकरणः जिला कलेक्टर को गांव के लोगों ने टंकियों से पानी सप्लाई नहीं होने, रास्ते की समस्या, शौचालय निर्माण का बकाया भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली की थ्री फेज आपूर्ति, पालनहार योजना सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, जलदाय अधिकारी आदि को समस्याओं के संबंध में त्वरित कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम भ्रमण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गांव के लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !