कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए पथिक लोक सेवा समिति के युवा जागरूकता रथ के माध्यम से गांवो में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
युवाओं ने आज चकचेनपुरा, करमोदा, सूरवाल, मैनपुरा, अजनोटी, दुब्बी बनास, जड़ावता, कोसाली, सेलू, भैंसखेड़ा, गौगोर आदि गांवों में जाकर कोरोना वायरस के संक्रमण व इससे बचाव के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। इसे गंभीरता से लेने और भावी खतरों से अवगत कराया गया। साथ ही सरकार द्वारा किए गए लाॅक डाउन में सहयोग करते हुए 15 अप्रैल तक अपने घर पर ही रहने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान जो मजदूर व यात्री इस विकट परिस्थितियों में पैदल अपने घर को जा रहे हैं उनको भी कोटा लालसोट मेगा हाइवे पर सवाई माधोपुर से भाड़ोती तक भोजन के पैकेट वितरित किए। अभियान में नीरज अकेला, संतराम, अरविन्द सिंहल, रमेश, धनराज सैनी, जगेंद्र, आकाष, पंकज आदि ने सहयोग किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया