मलारना डूंगर उपखंड में ट्रांसफार्मर जलने से खोहरा पाड़ा के ग्रामीण करीब पिछले 20 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कार्यालय सहायक अभियंता जयपुर डिस्कॉम मलारना डूंगर पर प्रदर्शन कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं आने से आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी अध्ययन करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। घरों में अंधेरा होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत की गई है परंतु फिर इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।
जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं। ग्रामीणों ने कार्यालय सहायक अभियंता मलारना डूंगर पर प्रदर्शन कर तत्काल विद्युत सप्लाई सुचारू करवाने की मांग की है और नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान कयाम मास्टर, मुन्ना खान, हकीम शाह, इरशाद शाह, आरिफ, फरीद, सब्बू खान, ग्रामीण महिलाएं आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया