Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कौन होगा कांग्रेस का सीएम फेस? सचिन पायलट ने दिया ये जवाब

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि देश को बचाने के लिए इंडिया एलायंस का गठन किया, ऐसे में कांग्रेस की देश के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि देश को बचाने के लिए इंडिया एलायंस का गठन किया, ऐसे में कांग्रेस की देश के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी है। पायलट मंगलवार को अजमेर सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि देश कि संवैधानिक संस्थाओं को चुनौती मिल रही है। ऐसी चुनौतियों को बेनकाब करना होगा। हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ मुद्दों के साथ चुनाव में आती है लेकिन अब जनता समझने लगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना में भाजपा को हराकर कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि चारों राज्य के सकारात्मक चुनाव परिणाम आने पर 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में आईएनडीआईए एलायंस की सरकार बनेगी। पायलट ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा विपक्षी भूमिका में सदन के अंदर तथा सदन के बाहर नाकाम रही है। भाजपा की खींचतान उनका अंदरूनी मामला है।

 

Who will be the CM face of Congress, Sachin Pilot gave this answer

 

भाजपा के लोग जनसाधारण को बरगलाने का काम करती आई है और कर रही है। ये लोग भटकाने का काम करते हैं। आक्रोश और तनाव पैदा करना, इनकी फितरत में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का परिवार संगठित है। चुनाव के दिनों में कुछ लोग आएंगे, कुछ जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी से इंकार करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन का मतलब सोनिया, राहुल एवं खड़गे है, सबकी प्राथमिकता चुनाव जीतने की है। सचिन ने दावा किया कि राजस्थान में सरकार बनानी है, गुगबंदी का कोई मतलब नहीं। .. कांग्रेस और हाथ.. को चुनाव लड़ना है और सभी को एकजुटता से काम कर चुनाव जीतना है। चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस आलाकमान एवं विधायक दल का निर्णय सर्वमान्य होता है। पायलट ने अजमेर को राज्य का महत्वपूर्ण जिला बताते हुए कहा कि यहां धरातल के कार्यकर्ताओं की भावना की चिंता करनी होगी, लेकिन केवल जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकिट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव की चुनौती बड़ी है लेकिन कांग्रेस का पैमाना ..जीतना.. है।

 

 

इससे कम पर कोई समझौता नहीं होगा। अजमेर में पनपती गुटबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पायलट ने दावा किया कि सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, चूंकि मैं यहां का सांसद रह चुका हूं मेरी यहां के प्रति और कार्यकर्ताओं के प्रति ज्यादा जिम्मेदार है। उम्मीदवारों की पहली सूची के सवाल पर पायलट ने कहा कि निरन्तर बैठकें हो रही है, नामों पर विचार व मंथन चल रहा है, समय पर उम्मीदवारों की सूची आएगी। अजमेर में राजस्थान लोकसेवा आयोग के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन के सवाल के जवाब में पायलट ने कहा कि पेपरलीक पर सरकार संशोधित कानून लाई है, मापदंड का दायरा भी बढ़ाया है। आयोग में सदस्यों की नियुक्ति पारदर्शी तरीके से योग्य व्यक्ति की होनी चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !