Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कमल सरोवर तालाब पर पानी पीने से गौवंश की हुई मौत

बहरावंडा खुर्द कस्बे में स्थित कमल सरोवर मॉडल तालाब में जहरीले पानी से जलीय जीवों के मृत होने के बाद मंगलवार को एक लावारिस गौवंश द्वारा तालाब का पानी पीने से गौवंश की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गौवंश तालाब के पास ही चर रही थी। गोवंश के चरने के साथ ही तालाब में जहरीले पानी को ली लिया। कुछ देर बाद ही गाय थोड़ी आगे चलकर तालाब के पानी के किनारे ही गिर गई। साथ ही जगह पर जोर-जोर से पैरों को पीटने लग गई। वहीं गौ भक्तों ने मौके पर ही पशु कंपाउंडर को सूचना दी गई। कार्यवाहक पशु चिकित्सा अधिकारी बहरावंडा खुर्द सुरेंद्र कुमार मीणा द्वारा तालाब किनारे पड़ी गाय का उपचार किया गया। सुबह करीब 11.30 गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटनाक्रम की ग्राम पंचायत बहरावंडा खुर्द को सूचना मिलते ही उन्होंने आनन फानन में कचरा उठाने वाली गाड़ी के साथ तीन सफाई कर्मियों को तलाब पर भेजा गया।

 

Cow died after drinking water from Kamal Sarovar pond

 

उन्होंने मृत गोवंश को गाड़ी में रखकर गुपचुप तरीके से रणथंभौर राष्ट्रीय अभ्यारण की सुरक्षा दीवार के समीप ले गए और वहां पहले से मौजूद कचरे के ढेर पर मृत गोवंश को डाल दिया। इस मामले में तालाब पर 6 दिन बाद भी सुरक्षा के लिए ना तो तारबंदी और जाल लगाया गया है, वहीं ना ही इसके जहरीले पानी को खाली करवाया गया है। ऐसे में जलीय जीवों के बाद यहां पालतू पशुओं की मौत भी होना शुरू हो गई है। जहां पर मृत गोवंश को डाला गया वहां पर रणथंभौर राष्ट्रीय अभ्यारण की सुरक्षा दीवार में करीब 10 फीट का अवैध रास्ता बना हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि इस अवैध रास्ते से रणथंभौर राष्ट्रीय अभ्यारण के बाघ एवं अन्य वन्य जीव तालाब पर पानी पीने के लिए आते जाते हैं। मृत गोवंश को जंगली जानवरों द्वारा खाने से उनमें संक्रमण फैलने की आशंका है। कस्बे के खुले तालाब में कीटनाशक की वजह से जलीय जीवों व पालतू पशुओं की मौत से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इसके लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पशुधन सहायक छाण सुरेन्द्र मीना ने बताया कि गाय की गंभीर हालत को देखने गया था। गाय के मुंह से झाग आ रहे थे लक्षणों को देखते हुए गाय के शरीर में जहर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !