विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं का 50 सदस्यीय दल रामलला जन्मभूमि अयोध्या से यात्रा का लौटा। सभी यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। मातृशक्ति जिला संयोजिका दीपिका सिंह चौहान ने बताया कि अयोध्या धाम जाने के लिए सर्वप्रथम आस्था ट्रेन जयपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुए। अयोध्या धाम पहुंचने पर विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा टेंट सिटी तीर्थपुरम में सभी भक्तों को पूर्ण सुव्यवस्था में ठहराया गया।

सभी भक्तों के उत्साह के साथ रामजी के दर्शन कर प्रेम के अश्रु आ रहे थे। प्रान्त संगठन मंत्री राधेश्याम, विभाग प्रचारक मुकेश कुमार, समय सिंह, दीपक, जिला मंत्री बलराम गुर्जर, दिनेश गोहिल, नरेन्द्र, किशोरीलाल, संतकुमार, हरफुल बैरवा, पवन, गजेंद्र, रामभजन, देवेंद्र, रामप्रताप सिंह, नरेश सिंधी, कुंजबिहारी, अंजू, माया, अनीता सहित सभी यात्रियों का जगह जगह स्वागत हुआ।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया