Saturday , 7 March 2026
Breaking News

महाराज सूरजमल की पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

महाराजा सूरजमल की 257 में पुण्यतिथि पर बहरावंडा खुर्द में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 191 यूनिट रक्तदान किया गया।
जीवन रेखा ब्लड डोनेशन सेवा समिति की ओर से आयोजित शिविर के लिए बहरावंडा खुर्द में रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें घर-घर जाकर लोगों को जागरुक किया और रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान शिविर में नरेंद्र चौधरी के द्वारा कहा गया कि गांव-गांव जाकर रक्तदान शिविर का आयोजन करना चाहिए। ग्रुप से जुड़े हुए हनुमान चौधरी ने बताया कि रक्तदान करने से एक परिवार को खुशहाली प्राप्त होती है। कमलेश गुर्जर ने कहा कि कोई नहीं जानता कि कब और कहां रक्त की जरूरत पड़ेगी। समाज में अच्छे नियमित स्वैच्छिक रक्त दाताओं के आधार ही बीमा स्वरूप है। ग्रुप के सक्रिय सदस्य अमन चौधरी ने रक्तदाताओं को मोटिवेट किया और लोगों से कहा कि अपनी छोटी-छोटी खुशियों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाना चाहिए। जिससे रक्तदान की कमी को पूरा किया जा सके। रक्तदान जागृति ग्रुप के सक्रिय राजकुमार दौसाया ने कहा कि रक्तदान करते रहे यह हमारा धर्म है। जीवन बचे किसी का यह हमारा धर्म है।

Voluntary blood donation camp organized on the death anniversary of Maharaj Suraj Mal
रक्तदान शिविर में नो मोर पेन ग्रुप ने भी सहयोग किया। शिविर में रक्तदाता अमित मीणा ओर विष्णू चौधरी का जन्मदिन मनाया गया और दोनों ने अपने दोस्तों के साथ रक्त दान किया।
शिविर में रक्तदाताओं को महाराजा सूरजमल का स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में कोरोना महामारी को देखते हुए सभी रक्तदाताओं को सेनेटाइज करके मास्क वितरित किया गया हैं। रक्तदान शिविर में जगदीश चौधरी उपसरपंच, विजय गोयल, विजेन्द्र मीना, महेश मिश्रा, मनीष चौधरी, कुशल चौधरी, महेश सोनी, हरिओम चौधरी, बनवारी चौधरी, रमेश मिथुन, अमित मीना, मुकेश करमोदा, केशव चौधरी, रतिराम मीणा, नरेंद्र चौधरी, महेंद्र चौधरी, देवकीनंदन, रामभजन, अभिषेक मीणा, मूलचंद नागर आदि का सहयोग रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !