एक व्यक्ति मात्र 350 मी.ली. रक्तदान देकर तीन लोगों की जिंदगी को बचा सकता है। आज के समय में रक्तदाताओं की बहुत कमी है। भविष्य में सकारात्मक बदलाव को ध्यान में रखते हुए रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप सवाई माधोपुर एवं बरनाला विकास समिति एवं आमजन विकास समिति की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को बरनाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

ग्रुप के मिडिया प्रभारी कालूराम मीणा (जोलंदा) ने बताया कि ग्रुप की ओर से यह 42 वां रक्तदान शिविर था। शिवीर सुबह 10 बजे से प्रारंभ किया गया जो दोपहर 4 बजे तक चला। राजकीय चिकित्सालय गंगापुर सिटी ब्लड बैंक टीम शिविर में उपस्थित रही। ग्रुप सदस्य अजय मीना ने बताया कि इस शिविर में कुल 26 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया है। रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप की और से 43 वां रक्तदान शिविर 15 नवम्बर पांचोलास में आयोजित किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया