Sunday , 8 March 2026
Breaking News

स्वयंसेवकों ने उपभोक्ता दिवस के अवसर पर निकाली रैली

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन के प्रथम सत्र की शुरुआत योग एवं प्राणायाम से हुई। इसके पश्चात स्वयंसेवकों के द्वारा महाविद्यालय की एनएसएस वाटिका की सफाई की गई व श्रमदान किया गया। साथ ही राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता क्लब के तत्वाधान में रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रचार-प्रसार किया गया।
Volunteers took out a rally on the occasion of Consumer Day
उपभोक्ता क्लब प्रभारी डॉ. प्रियंका सैनी ने बताया कि इस वर्ष उपभोक्ता दिवस की  थीम “ई- कॉमर्स और डिजिटल व्यापार के युग में उपभोक्ता संरक्षण उपभोक्ता आयोगों में मामलों का प्रभावी निपटान है”। अंत में हार्टफुलनेस ऑर्गेनाइजेशन के लक्ष्मी नारायण, रामराज, केदार लाल एवं जय श्री द्वारा स्वयंसेवकों को तनाव मुक्ति का अनुभव करने के लिए मन और हृदय के बीच एकरूपता लाने के लिए ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी मनमोहन शर्मा, परीक्षित हाडा, मनीषा शर्मा एवं डॉ. प्रियंका सैनी ने भी स्वयंसेवकों के साथ मैडिटेशन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !