Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

उपभोक्ता को अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए जागरूक रहना जरूरी

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन रविवार 24 दिसम्बर, 2023 को राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दशहरा मैदान सवाई माधोपुर में हुआ। जिला रसद अधिकारी ज्ञानचन्द ने बताया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उपभोक्ता विषयक विचार संगोष्ठी का आयोजन Consumer Protection in the era of e-Commerce and Digital Trade की थीम पर हुआ।

 

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि ई-कॉमर्स परिवेश में नकली ब्रांडों के जोखिम विशेष रूप से अधिक हैं। जालसाजी न केवल नकली वस्तुओं के उत्पादकों को नुकसान पहुंचाती है। बल्कि यह व्यापक जनता को भी नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में उन्होंने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन शॉपिंग और व्यापारियों को डिजिटल व्यापार करने में सजगता और सावधानी बरतने का आह्वान किया।

 

National Consumer Day organized in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया की उपभोक्ता अनजान लिंक को क्लिक न करें और अपने ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करें। वर्तमान समय में बढ़ती कालाबाज़ारी रोकने के लिए उपभोक्ता को अपने अधिकारों की रक्षा करने के लिए जागरूक रहना ज़रूरी है। उन्होंने उपभोक्ता के अधिकारों की विस्तृत जानकारी एवं कानूनी सलाह देते हुए बताया कि उपभोक्ता को सीधे उपभोक्ता मंच जाने से पूर्व संबंधित संस्थान के टोल फ्री नंबर या पते पर अपनी शिकायतों का लिखित में सभी तथ्यों का समावेश करते हुए आवेदन करना चाहिए उससे संतुष्ट नहीं होने पर ज़िला स्तरीय उपभोक्ता मंच, राज्य स्तरीय उपभोक्ता मंच व राष्ट्रीय स्तरीय उपभोक्ता मंच में अपना दावा प्रस्तुत करना है।

 

उन्होंने उपभोक्ता के साथ हो रही अनियमितताओं के उदाहरण देते हुए इसके निराकरण के उपाय भी बताये। इस अवसर पर गैस एजेंसी संचालक, पेट्रोल पंप संचालक, उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि, उपभोक्ता क्लब प्रभारी, अधिवक्ता, शिक्षाविद, समाजसेवी, चिकित्सक, किसान, व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

 

प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने जीते पुरस्कार:- इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें तौकीला, पलक जैन, खुशबू, रीना मीणा, निशा गुर्जर, तंजीला, पायल वर्मा, आयुषी, नीतू महावर, पार्वती मीणा, सिमरन बानो, शेबा खान, निशा, प्रिया बैरवा, निशा यादव आदि छात्राओं ने पुरस्कार जीते। इस दौरान प्रबुद्धजन धीरेन्द्र सिंह प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, हरिप्रसाद योगी उपभोक्ता क्लब प्रभारी, उपभोक्ता विषयक विभागों, जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य, ऑयल कम्पनीज के अधिकारी व प्रतिनिधि, उपभोक्ता संस्था, महिला संगठन एवं व्यापारिक संगठन सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !