निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे मतोत्सव सप्ताह के तहत बुधवार को वोट बारात का आयोजन किया गया। गाजे बाजे के साथ निकाली गई वोट बारात को जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया।

इस अवसर पर जिला निर्वावचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह ने मत का महत्व बताते हुए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लोगों को प्रेरित करने एवं मतदान के प्रति जागरूक करने की बात कही।
इस अवसर एसडीएम सवाई माधोपुर लक्ष्मीकान्त कटारा, तहसीलदार सवाई माधोपुर मनीराम खींचड सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। वोट बारात कलेक्ट्रेट से रवाना होकर प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली तथा लोगों को मत, मतदान एवं मताधिकार के लिए जागरूक किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया