शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी कॉलेज सवाई माधोपुर में ईएलसी क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. गोपाल सिंह ने विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।

प्रोफेसर डॉ. हरिचरण मीना ने विद्यार्थियों को निर्वाचन विभाग के विभिन्न एप की जानकारी देते हुए सभी एप डाउनलोड करने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय के ईएलसी प्रभारी राजेश कुमार मीना ने विद्यार्थियों को ईवीएम के बारे जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में पॉच सौ से अधिक विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया