Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

मतदान पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता, सतर्कता एवं सजगता से कराएं सम्पन्न : सामान्य प्रेक्षक

लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को सुगम, निष्पक्ष, निर्भीक, स्वतंत्रता, एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को सामान्य प्रेक्षक दीप्रवा लाकरा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने अवलोकन कर प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढाया, हौंसला अफजाई की। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के अन्तर्गत 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता, सतर्कता एवं सजगता के साथ सम्पन्न कराएं मतदान अधिकारी।

 

उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की चूक एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से चुनाव कार्यो को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्पन्न कराने के निर्देश दिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को ईवीएम संचालन एवं चुनाव से संबंधित अन्य प्रशिक्षण की सभी बारीकियों को पूर्ण गहनता एवं निष्ठा के साथ ग्रहण करने के निर्देश दिए ताकि मतदान दिवस पर किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

 

Voting should be conducted with complete impartiality, fearlessness, alertness and vigilance - General Observer

 

सहायक प्रशिक्षण प्रभारी दिनेश गुप्ता ने सभी पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को समस्त मतदान सामग्री प्राप्त कर रूटचार्ट अनुसार मतदान केन्द्रों पर पहुंचने, मतदान केन्द्रों पर नियत समय से 75 मिनट पूर्व पहुंचने के निर्देश दिए। वहीं वास्तविक मतदान से पूर्व मॉकपोल अनिवार्य रूप से करवाने, ईवीएम मशीन क्लीयर कर उपस्थित सभी मतदान अभिकर्ताओं को मतदान मशीन स्पष्ट है और उसमें पहले से ही कोई मत रिकॉर्ड नहीं है दिखाने के निर्देश दिए है। उन्हें यह भी दिखाए कि निर्वाचक नामावली के चिन्हित प्रतीक में पीबी से भिन्न कोई प्रविष्टि अन्तर्विष्ट नहीं है।

 

मतदाताओं के रजिस्टर प्ररूप 17 क में कोई प्रविष्टि नहीं है। मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 को जोर से पढ़कर प्रत्येक उपस्थित व्यक्ति को चैतावनी दे। मतदान समाप्ति के पश्चात कन्ट्रोल यूनिट का क्लोज बटन दबाकर मतदान समाप्त करे। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक, एएलएमटी, डीएलएमटी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !