मानटाउन थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के वांछित आरोपी को गिफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी शब्बीर पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एवं एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं राजवीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन व थानाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में थाना हाजा पर दर्ज मामले में वांछित आरोपी शब्बीर पुत्र सलीम निवासी जुगलपुरा थाना निवाई जिला टोंक को आज मंगलवार को हैड कांस्टेबल प्रेमचन्द थाना मानटाउन द्वारा टोंक बस स्टैण्ड बजरिया से गिरफ्तार किया गया है।

घटना का माल मशरूका मोटरसाइकिल पूर्व में ही बरामद की जा चुकी है। गत 16 जनवरी 2023 को परिवादी दिनेश कुमार पुत्र रामकिशन निवासी दुमोदा थाना रवांजना डूंगर ने उपस्थित थाना होकर अपनी मोटरसाइकिल शर्मा होटल बजरिया के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी शब्बीर को तफ्तीश के बाद आज मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाकर दाखिल जिला कारागृह सवाई माधोपुर कराया गया।

अब सवाई माधोपुर में भी लिबर्टी एक्सक्लूसिव शोरूम
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है लिबर्टी शूज शोरूम, जहां आप खरीद सकते है जेंट्स, लेडीज व बच्चों के लिए शूज, स्लीपर्स और सेंडल।
पता : लिबर्टी स्टोर, क्लब फॉक्स स्टोर के पास, मंडी रोड़, सवाई माधोपुर
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
+91 99294 21787
+91 7014585283
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया