Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला स्तरीय मेगा जॉब फेयर 13 मई को

जिला स्तरीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन 13 मई को दशहरा मैदान सवाई माधोपुर में किया जाएगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने उनके चैम्बर में मेगा जॉब फेयर क्यू आर कोड का विमोचन किया। मेगा जॉब फेयर में एम्प्लॉयर के रूप में 8 से अधिक सेक्टर्स की 25 कम्पनियां रजिस्ट्रेशन कर चुकी है। विभिन्न कम्पनियों द्वारा 8 हजार से ज्यादा वेकेन्सी के लिए आशार्थियों का चयन किया जाएगा। विभिन्न माध्यमों द्वारा युवा आशार्थियों का रजिस्ट्रेशन महत्वपूर्ण चरण रहेगा। इसके लिए केन्डिडेट रजिस्ट्रेशन क्यू आर कोड को प्रशासनिक सूचना, प्रेस, कॉलेज, दूसरे संस्थानों के द्वारा अधिक से अधिक आशार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

 

District Level Mega Job Fair on 13th May in sawai madhopur

 

केन्डिडेट रजिस्ट्रेशन क्यू आर कोड जिला प्रशासन सवाई माधोपुर की वेबसाईट एवं फेसबुक पेज पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्यू आर कोड के फ्लेक्स भी शहर के प्रमुख सरकारी कार्यालयों, प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगवा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि युवा आशार्थी क्यू आर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर जॉब फेयर में भाग ले सकते है। इसके साथ ही जॉब फेयर स्थल पर भी आशार्थियों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी।

 

Mega Job Fare QR Code

 

आशार्थियों के लिए हॉल्डिंग ऐरिया में कैरियर गाईडेन्स, क्विज-प्रतियोगिता आदि गतिविधियां भी रहेंगी। जॉब फेयर में भाग लेने वाले आशार्थियों को फूड पैकेट्स का वितरण भी किया जाएगा। युवा आशार्थी क्यू आर कोड को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इस अवसर पर सहायक निदेशक जिला रोजगार कार्यालय राजकुमार मीना, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, कनिष्ठ सहायक पंकज मीना, आरएसएलडीसी सत्यनारायण सैन उपस्थित रहे।

 

Liberty Shoes Showroom

 

अब सवाई माधोपुर में भी लिबर्टी एक्सक्लूसिव शोरूम

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है लिबर्टी शूज शोरूम, जहां आप खरीद सकते है जेंट्स, लेडीज व बच्चों के लिए शूज, स्लीपर्स और सेंडल।

पता : लिबर्टी स्टोर, क्लब फॉक्स स्टोर के पास, मंडी रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
+91 99294 21787
+91 7014585283

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !