Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जल परमात्मा का वरदान है, हमें इस अमृत की संभाल करनी है – सतगुरु माता

सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित की पावन छत्रछाया में प्रातः 8 बजे अमृत प्रोजेक्ट के अंतर्गत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” परियोजना के दूसरे चरण का शुभारम्भ अमृत सरोवर सवाई माधोपुर में किया गया। संत निरंकारी मण्डल सवाई माधोपुर के मीडिया प्रभारी प्रज्वल प्रजापति ने बताया कि इस अवसर पर निरंकारी सेवादल वह निरंकारी वॉलिंटियर द्वारा सरोवर एवं उसके आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

 

जिसमें स्वंयसेवकों के सहयोग से आयोजन सफल हुआ। इस परियोजना में अधिक से अधिक युवाओं का सक्रिय योगदान रहा। बाबा हरदेव सिंह महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित यह परियोजना समस्त भारतवर्ष के 27 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के 1533 से अधिक स्थानोंपर 11 लाख से भी अधिक विशाल रूप में आयोजित की गई।

 

Water is a gift from God, we have to take care of this nectar - Satguru Mata

 

 

प्रोजेक्ट अमृत के दूसरे चरण का आरम्भ करते हुए निरंकारी राजपिता रमित ने सतगुरु माता से पूर्व अपने संबोधन में कहा कि बाबा हरदेव सिंह ने अपने जीवन से हमें यही प्रेरणा दी कि सेवा की भावना निष्काम रूप में होनी चाहिए न की किसी प्रषंशा की चाह में। सतगुरु माता ने प्रोजेक्ट अमृत के अवसर पर अपने आर्शीवचनों में फरमाया कि हमारे जीवन में जल का बहुत महत्व है और यह अमृत समान है। जल हमारे जीवन का मूल आधार है।

 

परमात्मा ने हमें यह जो स्वच्छ एवं सुंदर सृष्टि दी है, इसकी देखभाल करना हमारा कत्र्तव्य है। हमें प्रकृति को उसके मूल स्वरूप में रखते हुए उसकी स्वच्छता करनी होगी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण उनकी स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को प्रोत्साहित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां एक स्वस्थ भविष्य में खुली श्वास ले पाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !