Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मलारना चौड़ में बोले सीएम भजनलाल शर्मा – डबल इंजन की सरकार ने राजस्थान के पूर्वी जिलों को दी ईआरसीपी की सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का मुखुट बनेगा भारत

पूर्वी राजस्थान के जन और जमीन की प्यास बुझाने वाले एकीकृत ईआरसीपी परियोजना के एमओयू के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आमजन से रूबरू होने उनके बीच पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को सवाई माधोपुर जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मलारना चौड़ खेल मैदान पर आयोजित पीकेसी-ईआरसीपी एकीकृत मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन आभार सभा स्थल पर आमजन एवं लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे त्रिनेत्र गणेश भगवान की धरा सवाई माधोपुर को नमन करते है गणेश जी की कृपा से ही इस डबल इंजन की सरकार ने राजस्थान के पूर्वी जिलों को ईआरसीपी की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भक्ति, शक्ति और शांति की भूमि राजस्थान के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है। यह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि वे सम्मान यात्रा में जनता का आभार व्यक्त करने आए है।

 

 

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जनता से जो वादे किये थे उन्हें पूरा करने का शुभारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए उन्होंने 16 दिसंबर को एसआईटी का गठन किया अगर पेपर नकल में मामले मे आवश्यकता पड़ी तो वे सीबीआई से इसकी जांच करवाएंगे ताकि युवाओं से कुठारागात करने वाले अपराधियों को कठोर से कठोर दण्ड मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडादर्गी एवं अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए एंटी गैंगस्टर फोर्स बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि किसानों से जो वादा किया था उसे उनकी सरकार ने पूरा किया है। 6 हजार सम्मान निधि को बढ़ाकर 8 हजार, वहीं गेंहू का एमएसपी को 2 हजार 275 रूपये से बढ़ाकर 2 हजार 400 रूपये करने का निर्णय लिया है। वहीं 73 लाख से अधिक महिलाओं को 450 रूपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का अभूतपूर्व कार्य भी उनकी सरकार ने किया है।

 

Double engine government gifts ERCP to eastern districts of Rajasthan - bhajan lal sharma

 

वहीं पेयजल संकट एवं सिंचाई की समस्या से त्रस्त पूर्वी राजस्थान के 21 जिलों को संशोधित पार्वती काली सिंध चम्बल एकीकृत परियोजना धरातल पर उतारने के लिए 45 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। इससे 21 जिलों में पेयजल, 2 लाख हैक्टेयर नये क्षेत्र में सिंचाई, 100 से अधिक बांधों में जलापूर्ति होंगी, इससे उद्योग लगाने में मद्द मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सीकर, झुन्झूनू, चूरू परियोजना भी साकार रूप ले रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया का मुखुट बनेगा भारत। केन्द्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली मुम्बई एक्प्रेस-वे प्रारम्भ कर दिल्ली की दूरी 4 घण्टे कम कर दी है। पानी और रोड़ होने से सवाई माधोपुर में निवेश आयेगा, उद्योग बढेंगे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

 

इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने भी आमजन एवं लाभार्थियों को सम्बोधित किया। टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब और उत्तर प्रदेश में एक-एक जमीन पर फसल उगती है उसी प्रकार पूर्वी जिलो की एक-एक इंच भूमि पर तीन-तीन फसल लहराएंगी। खण्डार विधायक जितेन्द्र गोठवाल ने कहा कि जो वादे उनकी सरकार ने किए थे उन्हें धरातल पर लाने का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। कृषि उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना, चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी, जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, बौंली प्रधान कृष्णा पोसवाल, खण्डार प्रधान नरेन्द्र चौधरी सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !