Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

खाद्य सुऱ़क्षा में सरकारी कार्मिकों से रिकवरी के निर्देश

 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पेयजल, विद्युत, चिकित्सा तथा अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को सरकारी कार्यालयों में छोटी-छोटी सामान्य समस्याओं के लिये इधर-उधर नहीं भटकना पड़े इसके लिये अपने स्तर से समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभांवित किया जाए।

 

 

बैठक में जिला कलेक्टर ओला ने रसद विभाग के अधिकारी सेे सरकारी कर्मचारीयों द्वारा गलत तरीके से खाद्य सुरक्षा योजना में उठाये गई सामग्री की रिकवरी के बारे में जानकारी लेकर ऐसे कर्मचारियों की ब्लॉकवार लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सरकारी कर्मचारियों से रिकवरी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीमएचओं से कोटपा एक्ट के तहत किए गए चालान के बारे में जानकारी ली इस पर सीमएचओं ने जानकारी देते हुए बताया की अब तक 1100 व्यक्तियों के चालान किए गए है। बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागवार जिले में हुई बजट घोषणाओं के बारे में जानकारी लेकर उनकी प्रगति के बारे में समीक्षा कर भू-आवंटन संबंधित प्रगति रिपोर्ट की पालना रिपोर्ट शाम तक देने के निर्देश दिए।

 

Weekly review meeting of essential services held in sawai madhopur

 

बैठक में जिला कलेक्टर ने सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकारी को निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूलने वाले ई-मित्र संचालकों पर सख्त कार्रवाही कर लाईसेन्स निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके लिए डीओआईटी के अधिकारी को औचक निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा योजना की प्रगति समीक्षा कर संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश:- बैठक में कलेक्टर ने विभागवार संपर्क पोर्टल लंबित प्रकरणों के बारे में जानकारी लेकर आज शाम तक संबंधित विभागों को लंबित प्रकरणों के निस्तारण निर्देश दिए। उन्होंने कहा संपर्क पोर्टल पर तीस दिन से अधिक अवधि को कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। जैसे ही शिकायत दर्ज होती है उसके निस्तारण की आवश्यक कार्यवाही संबंधित अधिकारी द्वारा की जानी चाहिए। बैठक में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज, एसीईओ जिला परिषद बाबू लाल बैरवा और सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !