Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सीईओ ने विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज सोमवार को जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिला परिषद ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ हाल में आयोजित बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की वन टू वन प्रगति की संबंधित प्रभारी अधिकारियो से मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी खन्ना ने राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग और नवीन बनी ग्राम पंचायतों में अतिशीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

 

जल संचय योजना के कार्यों मे तत्काल प्रगति लाने के दिशा निर्देश दिए। महानरेगा योजना में नवीन कार्य स्वीकृत करने एवं कार्य स्थल पर श्रमिक बढ़ाने के साथ-साथ मोबाइल मॉनिटरिंग एप से प्रतिदिन हाजरी लेने के निर्देश दिए साथ ही चल रहे विकास कार्यों का अधिकारियों द्वारा गहन एवं सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। लापरवाई एवं कोताही बरतने वाले अधिकारी और कार्मिकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने की बात मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कही।

 

CEO instructed to complete development works on time with quality in sawai madhopur

 

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रत्येक गांव में कम से कम एक एक कम्युनिटी कार्यों की स्वीकृति जारी करने के निर्देश दिए। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायत आदि के भी नियत समय पर निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिए। साथ ही समस्त अधिकारी कार्मिकों को समय पर कार्यालय पहुंचने की बात भी कही। बैठक में विभिन्न योजनाओं के समायोजन अति शीघ्र आवश्यक रूप से कराने के निर्देश बैठक में दिए।

 

बैठक मे महानरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वविवेक, आंगनबाड़ी, विधायक स्थानीय योजना, सांसद स्थानीय योजना, जल संचय योजना, डांग विकास योजना, मुख्यमंत्री जन भागीदारी योजना और मुख्यमंत्री जल संचय योजना आदि की समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बाबूलाल बैरवा, अधिशासी अभियंता नरेगा प्यारे लाल मीणा, अधिशासी अभियंता सौदान मीणा, परियोजना अधिकारी लेखा गिरिराज मीणा, वरिष्ठ लेखा अधिकारी प्रभाकर शर्मा, वरिष्ठ लेखा अधिकारी अनिल अग्रवाल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के डीपीसी बलवंत सिंह आदि अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !