Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पेयजल, विद्युत, चिकित्सा तथा अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को सरकारी कार्यालयों में छोटी-छोटी सामान्य समस्याओं के लिए इधर -उधर नहीं भटकना पड़े इसके लिए अपने स्तर से समाधान करने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभांवित किया जाये। बैठक में जिला कलेक्टर ओला ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागवार जिले में हुई बजट घोषणाओं के बारे में जानकारी लेकर उनकी प्रगति के बारे में समीक्षा कर भू-आवंटन संबंधित प्रगति रिपोर्ट की पालना रिपोर्ट शाम तक देने के निर्देश दिये।

 

Weekly review meeting of essential services held in sawai madhopur

 

बैठक में जिला कलेक्टर ने सूचना प्रौद्योगिकी के अधिकारी को निर्धारित राशि से अधिक राशि वसूलने वाले ई-मित्र संचालकों पर सख्त करवाई कर लाईसेन्स निलंबित करने के निर्देश दिये। इसके लिए डीओआईटी के अधिकारी को औचक निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा योजना की प्रगति समीक्षा कर संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 

संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश:- बैठक में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने विभागवार संपर्क पोर्टल लंबित प्रकरणों के बारे में जानकारी लेकर आज शाम तक संबंधित विभागों को लंबित प्रकरणों के निस्तारण निर्देश दिए। उन्होंने कहा संपर्क पोर्टल पर तीस दिन से अधिक अवधि को कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। जैसे ही शिकायत दर्ज होती है उसके निस्तारण की आवश्यक कार्यवाही संबंधित अधिकारी द्वारा की जानी चाहिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !