Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सीईओ ने विकास अधिकारियों को नरेगा में श्रमिक बढ़ाने के दिए निर्देश

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी ने जिला परिषद सभागार में आज सोमवार को विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर समय पर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश जारी किए है।

 

महात्मा गांधी नरेगा योजना में लेबर बढ़ाने नवीन कार्य स्वीकृत कराने तथा सघन निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा की कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थियों को समय पर किश्त जारी करने के निर्देश देते हुए समय पर आवास पूर्ण कर जीओ टैकिंग पूर्ण करने की बात कही।

 

CEO Abhishek Khanna instructs development officers to increase labor in NREGA in sawai madhopur

 

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सामुदायिक शोचालयों की संख्या बढ़ाने एवं मॉडल ग्राम पंचायतों का कार्य अति शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए। जल संचय योजना के कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक समय पर करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की सीईओ द्वारा वन टू वन समीक्षा की।

 

बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बाबूलाल बैरवा, अधिशाषी अभियंता नरेगा प्यारे लाल मीणा, जिला परिषद अधिशाषी अभियंता सौदान मीणा, सहायक अभियंता सत्यनारायण मीणा सहित समस्त पंचायत समितियों से जुड़े विकाश अधिकारी एवं अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !