पथिक लोक सेवा समिति ने आज शनिवार को राजस्थान नाबार्ड बैंक के मुख्य महाप्रबंधक जयदीप श्रीवास्तव का सवाई माधोपुर में पहली बार आगमन पर स्वागत किया। डीडीएम सवाई माधोपुर एम.एल मीना, संस्था पथिक लोक सेवा समिति के सचिव मुकेश सीट, रेखा मीना एवं लटूर गुर्जर आदि संस्था प्रतिनिधियों ने मुख्य महाप्रबंधक को गुलदस्ता और टाईगर की पेंटिंग भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसके पश्चात मुख्य महाप्रबंधक जयदीप श्रीवास्तव ने जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला से मुलाकात कर जिले के विकासात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया