भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित का सवाई माधोपुर आगमन पर विप्र फाउंडेशन सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों द्वारा आकाश मेडिकल स्टोर पर अभिनंदन किया गया। विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष दीक्षित का विप्र पदाधिकारियों ने माला-साफा पहनाकर और भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नए पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री मोहनलाल कौशिक, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आकाश भारद्वाज, जिला महामंत्री मुरली गौतम, मीडिया प्रमुख अजय गौतम, सहप्रमुख धर्मेंद्र गौतम, जिला सचिव दुर्गाशंकर शर्मा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, जिला सचिव कनकलता शर्मा, सुधीर शर्मा, पूर्व पार्षद अल्का शर्मा, अजय बसवाल, अनमोल तोमर, शंकर सोनी, हेमंत सिंह राजावत, दिनेश नाटाणी, हरिप्रसाद गुप्ता, हरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया