Saturday , 5 September 2026
Breaking News

विद्यार्थियों को वितरित किये जूते, मौजे एवं गर्म कपड़े

ट्रिप एंड जर्नी कंपनी जयपुर तथा थिंक स्ट्रॉबेरी नई दिल्ली की संस्था द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खिलचीपुर के कक्षा 1 से 8 तक के 73 विद्यार्थियों को जूते मौजे, ब्लेजर मय टोपा, हाथ के ऊनी दस्ताने आदि सामग्री निःशुल्क प्रदान की गई। विद्यालय परिसर को पर्यावरण की दृष्टि से सुन्दर व सुरम्य बनाने के लिए 15 फलदार एवं छायादार पौधे लगवाए गए तथा पौधों के संरक्षण के लिए 15 ट्री- गार्ड भी उपलब्ध करवाए गए।

 

 

Distributed shoes, socks and warm clothes to the students in sawai madhopur

 

 

धर्म वीर सिंह वुमैन क्राफ्ट सवाई माधोपुर, गिरधारी द्विवेदी, गिर्राज प्रसाद स्वर्णकार, शिक्षक तथा भोला शंकर जेलिया कनिष्ठ सहायक द्वारा ट्रिप एंड जर्नी कंपनी के संस्थापक चंद्रभान सिंह व तेजवीर सिंह एवं थिंक स्ट्रॉबेरी नई दिल्ली की संस्थापक मुनमुन मारवाह को विद्यालय में सामग्री चैरिटी करवाने हेतु प्रेरित करने में विशेष योगदान रहा। ग्रुप के अन्य सदस्यों में नित्य राकेश मेहरा, आरिफ उदिन मोहम्मद, कुलदीप कुमार, अरुण देवास, निखिल स्वरुप, रचिता सेठी, आयुषी वर्मा, यामिनी सिंह, प्रिया तेहरान, तवनीत सिंह मारवाह आदि ने अपना योगदान दिया। सामग्री वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान प्रसाद मीणा संस्था प्रधान तथा विद्यालय के समस्त कार्मिकों द्वारा ग्रुप के सदस्यों का माला एवं बुके प्रदान कर स्वागत व अभिनंदन किया तथा सभी सदस्यों का संस्था प्रधान द्वारा हार्दिक आभार धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

 

 

 

स्काउट प्रभारी जुगराज बैरवा के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा पेड़-पौधे लगाने में सहयोग किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मदन मोहन मित्तल, मधु मीना, संजय जैन, ममता मीना, व्याख्याता जुगराज बैरवा, तरुणा बैरवा, दीपिका, वरिष्ठ शिक्षक बृजलाल मीणा, हरिप्रसाद चक्रधारी शिक्षक, मुकेश जैन सहायक प्रशासनिक अधिकारी, विष्णु गुप्ता पुस्तकालय अध्यक्ष भौती देवी कार्यालय सहायक उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !