Sunday , 8 March 2026
Breaking News

चिराग पासवान ने भारत बंद के समर्थन में क्या कहा…

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित-आदिवासी संगठनों के भारत बंद का समर्थन किया है।
चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है,SC-ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद के फैसले का मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अनूसूचित जाति एवं जनजाति के पक्ष में नैतिक रूप से समर्थन करती है। समाज के शोषितों और वंचितों के हक की आवाज बनना हमारा कर्तव्य है।”
What did Chirag Paswan say in support of Bharat Bandh
उन्होंने लिखा है कि, “पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी भी सड़क से लेकर सदन तक सदैव अनूसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहें है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार भी शोषितों और वंचितों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। विगत दिनों आदरणीय प्रधानमंत्री  की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट में यह फैसला किया गया था की जैसे बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी ने आरक्षण के प्रावधान रखे थे ठीक वैसे ही रहेगा।”

उन्होंने लिखा है कि, “आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़-छाड़ नहीं की जाएगी। इस फैसले का मैं और मेरी पार्टी स्वागत करती है। मैं आश्वस्त करता हूं की जब तक मैं हूं तब तक आरक्षण में किसी भी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है। श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सिद्धांतों पर चलने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) दलितों के हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ते रहेगी।
इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकारें चाहें तो सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए एससी-एसटी की सब कैटैगरी बना सकती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति के भीतर किसी एक जाति को सौ फीसदी कोटा नहीं दिया जा सकता है। इसके अलावा एससी में में शामिल किसी जाति का कोटा तय करने से पहले उसकी हिस्सेदारी के समर्थन में पर्याप्त आंकड़े होने चाहिए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !