Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रवनीत सिंह बिट्टू ने नामांकन किया दाखिल

जयपुर: राजस्थान से राज्य सभा की एक सीट के लिये हो रहे उप निर्वाचन के लिए आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से रवनीत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उम्मीदवार रवनीत सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर महावीर प्रसाद शर्मा को नामांकन पत्र के चार सैट प्रस्तुत किये है।

 

 

Rajyasabha candidate bjp Ravneet Singh has filed nomination in jaipur

 

रवनीत द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल मौजूद थे। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर महावीर प्रसाद शर्मा ने उम्मीदवार को शपथ दिलायी। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी से प्रतिस्थापन उम्मीदवार के रूप में सुनील कोठारी ने भी राज्यसभा उप निर्वाचन के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया है।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि राज्य में राज्य सभा की एक सीट के लिये हो रहे उप निर्वाचन में नामांकन पत्र दाखिल करने की बुधवार को अंतिम दिनांक तक तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। शनिवार 17 अगस्त को निर्दलीय बबीता बाघवानी ने भी राज्य सभा उप निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। गुरुवार 22 अगस्त को मध्यान्ह पश्चात 1.30 बजे विधान सभा भवन स्थित कक्ष संख्या 751 में नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !