Saturday , 5 September 2026
Breaking News

दलित-आदिवासी समाज अब जाग गया है: चंद्रशेखर आजाद

नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के नगीना से पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अनुसूचित जाति-जनजाति आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के एक प्र*दर्शन के दौरान चंद्रशेखर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि दलित-आदिवासी समाज ने सड़कों पर उतर केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट में बैठे जजों को बता दिया है कि समय अब बदल चुका है।

Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad reaction on bharat bandh 2024

उन्होंने कहा कि अब अगर हमारे अधिकारों पर कहीं से भी ह*मला होगा तो हम शांत नहीं बैठने वाले हैं। समाज आं*दोलन करेगा तो उसके नेता भी अपने बंगलों में बैठे रहने वाले नहीं हैं। इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकारें चाहें तो सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए एससी-एसटी की सब कैटैगरी बना सकती हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति के भीतर किसी एक जाति को सौ फीसदी कोटा नहीं दिया जा सकता है।

इसके अलावा एससी में में शामिल किसी जाति का कोटा तय करने से पहले उसकी हिस्सेदारी के समर्थन में पर्याप्त आंकड़े होने चाहिए। लेकिन दलित-आदिवासी संगठन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सहमत नहीं हैं जिसे लेकर आज भारत बंद किया गया है।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !