जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार गोपाल सिंह कानावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं हरेन्द्र सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना चौथ का बरवाड़ा द्वारा अटल सेवा केन्द्र शिवाड़ पर ऑपरेशन आवाज अभियान के तहत महिलाओं पर होने वाले अपराधों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, अपने अधिकारों एवं कानूनों के प्रति सजग करने, लैंगिंक समानता उत्पन्न करने, महिला अपराधों में कमी लाने एवं युवाओं/बालकों में महिला सुरक्षा एवं सम्मान का भाव के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कस्बा शिवाड़ के आसपास की महिलाओं, बालिकाओं एवं युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में ऑपरेशन आवाज के सम्बन्ध मे दिशा निर्देश दिये गये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया