Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विशेष अभियान आवाज के तहत यौन अपराध एवं कानूनी प्रावधानों पर की चर्चा

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार पुलिस थाना मानटाउन, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानटाउन व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहुनगर के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने, उन्हें अपने अधिकारों एवं संदर्भित कानूनों के प्रति सजग करने व महिला अपराधों में कमी लाने एवं आमजन में महिला सुरक्षा एवं सम्मान का भाव जागृत करने के उद्देष्य से राजस्थान पुलिस द्वारा अंगीकृत विशेष अभियान “आवाज” के तहत सेमीनार का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर में किया गया। .

Discussion on sexual offenses and legal provisions under special campaign voice

जिसमें दोनों विद्यालयों की अध्यापिकाओं के अतिरिक्त आँगनवाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सेमीनार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालसिंह कानावत, वृताधिकारी नारायण तिवाड़ी व थानाधिकारी मानटाउन, दौलतराम गुर्जर पुलिस निरीक्षक द्वारा वर्तमान समय में होने वाले यौन शोषण अपराधों के क्रम में विद्यालयों, कार्यालयों एवं अन्य जगहों पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सम्यक सावचेतना के साथ पुख्ता विधिक कार्यवाही की आवश्यकता रेखांकित करते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरूद्व मुखर स्वर में आवाज बुलंद करने का आव्हान किया गया। साथ ही विधिक प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए ऐसे अपराधों की सूचना अविलम्ब पुलिस तक पहुंचाते हुए अपराधियों के विरूद्व कार्यवाही में सहयोग की अपेक्षा जाहिर की गई। सेमीनार को प्रभा आर्य, प्रधानाचार्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर एवं अन्य अध्यापिकाओं द्वारा भी इस अनुक्रम में अपने विचार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की एवं उपयोगी बनाया। सहभागियों द्वारा सेमीनार में खुलकर अपने विचार प्रकट किये एवं बालिकाओं तथा महिलाओं के साथ होने वाले लैगिंक अपराधों की रोकथाम में पुलिस सहयोग हेतु आश्वस्त किया। सेमीनार के अंत में सभी सहभागियों का थानाधिकारी मानटाउन एवं प्रधानाचार्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !