कोरोना जागरूकता अभियान के तहत रविवार को आंगनवाडी केन्द्र की कार्यकर्ताओं, राजीविका के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, एएनएम तथा महिला अधिकारिता विभाग की साथिनों ने घर-घर पहुंचकर महिलाओं से संपर्क किया तथा महिलाओं को स्वयं तथा अपने परिवार को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। महिला कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय व सभी पंचायत समितियों व ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर गांव-गांव में घर-घर जाकर कोरोना जागरूकता का संदेश दिया।

आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को बताया कि कोरोना अभी गया नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां बरती जानी चाहिए। महिला कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी तथा प्रचार साहित्य का वितरण किया। महिला कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर सर्वे भी किया। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए बार बार साबुन से हाथ धोने, 2 गज की दूरी का पालन करने, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर निकलने तथा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूंकने का संदेश देते हुए इसकी पालना करने का आग्रह किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया