Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

समस्याओं के बारे में किये लिखित आवेदन | नहीं हुई कोई कार्यवाही

(गंगापुर सिटी) वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन यातायात शाखा के तत्वधान में रविवार को रेलवे स्टेशन स्थित लौबी में शाखा सचिव हरिप्रसाद मीणा के नेतृत्व में समस्या निवारण शिविर लगाया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने अपनी रेलवे आवास एवं रेल सेवा के दौरान आने वाली समस्याओं, कठिनाइयों से यूनियन पदाधिकारियों को अवगत कराया।
शाखा सचिव हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि सिविल जोन के तहत रेल आवासों के स्वीकृत मरम्मत कार्य नहीं होने से रेलवे आवासों में रह रहे कर्मचारी बहुत ज्यादा परेशान है। दरवाजे खिड़की में दीमक की समस्या, आवासों में फर्स और ब्लास्टर टूटा फूटा होने की समस्या एवं छत से पानी के लीकेज की समस्या अधिकांश क्वार्टरों में है। उनकी मरम्मत समय पर नहीं हो पा रही है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य के कार्यालय में जाकर कई बार कर्मचारियों ने भी समस्याओं के बारे में लिखित आवेदन किए हैं लेकिन वहां भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

Written application regarding problems No action taken
इसी प्रकार अभी रेलवे कॉलोनी में पेयजल की बहुत ज्यादा समस्या हो रही है। गत दिवस की पूरे दिन नलों में पानी नहीं आया। पानी के लिए दूसरे संसाधन भी उपलब्ध नहीं होने के कारण रेल कर्मचारियों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया गत दिवस भी रेलवे कॉलोनी में पानी की सप्लाई विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण नहीं हो पाई। सहायक मंडल इंजीनियर के साथ बातचीत के बाद कुछ पानी के टैंकर कॉलोनियों में भिजवाए गऐ लेकिन वहां भी सीनियर सेक्शन इंजीनियर पावर आकर विवाद करने लगे। उनका कहना था कि पानी की टेंकर के कारण उनकी अंडरग्राउंड केबल उखड़ गई है। कर्मचारियों का कहना था कि केबल को कोई नुकसान नहीं हुआ। उसके बावजूद भी सीनियर सेक्शन इंजीनियर पावर घनश्याम मीणा ने रेलवे कॉलोनी में कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की। कर्मचारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर पावर कोटा से उनकी शिकायत की।
जैन ने बताया कि रेलवे कॉलोनी की पेयजल समस्या के बारे में अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने रनिंग कर्मचारियों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा एडवाइजरी का पालन करने का अनुरोध किया और कहा कि इस महामारी से बचना ही इसका इलाज है।
इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी कार्यकारी अध्यक्ष आरपी मंगल राम नारायण मीणा अशोक कुमार गुप्ता शशि कुमार शर्मा, राकेश सोनवाल, रामकेश मीणा, संतु राम मीणा, रामनिवास मीणा, अजय गुर्जर, देवी सिंह मीणा, हरिमोहन मीणा, पीआर मीणा, अनिल मीणा, निरंजन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !