राजस्थान में सरकारी महकमों में तबादलो के दौर में सवाई माधोपुर में नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक का वतन ममता गुप्ता फाउंडेशन की परंपरा के अनुसार शहरवासियों की तरफ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वतन फाउंडेशन की महिला विंग ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता का स्वागत किया।

साथ ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर भेंट की और उन्हें वतन फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा में किये जा रहे कार्यो से अवगत करवाया। प्रतिनिधि मंडल में वतन फाउंडेशन की महिला विंग की सदस्य रूमा नाज, सुनीता मधुकर, मंजु गंगवाल, रजनी लक्सवाल, सुनीता गोमे के साथ साथ वतन फॉउंडेशन के हुसैन आर्मी, नरेंद्र शर्मा, हेमराज कुमावत भी मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया