Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अन्तर महाविद्यालय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता हुई आयोजित

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी कॉलेज में अन्तर महाविद्यालय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2024 के अंतर्गत कबड्डी महिला व पुरुष प्रतियोगिता आयोजित हुई। खेल अधिकारी डॉ. शाहिद जैदी ने बताया कि अन्तर महाविद्यालय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का उदघाटन कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर गोपाल सिंह, आयोजन सचिव प्रोफेसर एसपी नापित ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी पुरुष व महिला प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें लीग मैच में महिला वर्ग में खण्डार कॉलेज ने बौंली कॉलेज को, कन्या कॉलेज सवाई माधोपुर ने कन्या कॉलेज मित्रपुरा को हराया पीजी कॉलेज और बरवाड़ा कॉलेज को बाई मिली। सेमिफाइनल मुकाबलों में पीजी कॉलेज सवाई माधोपुर की टीम ने खंडार कॉलेज और कन्या कॉलेज सवाई माधोपुर ने चौथ का बरवाड़ा कॉलेज की टीम को हराया।

 

Kabaddi competition organized under inter-college district level sports competition

 

फाइनल मुकाबले में कन्या कॉलेज सवाई माधोपुर की टीम ने पीजी कॉलेज की टीम को हराकर खिताब जीता। पुरुष वर्ग में पीजी कॉलेज सवाई माधोपुर ने अपने लीग मैच में बौंली कॉलेज को हराया, मलारना डूंगर कॉलेज को लीग में बाई मिली। फाइनल मुकाबले में पीजी कॉलेज ने मलारना डूंगर कॉलेज को हराकर खिताब जीता। सभी प्रतियोगिताएं पूर्ण होने के पश्चात मैडल सेरेमनी आयोजित की गई। जिसमें विजेता उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को मैडल व सर्टिफिकेट वितरण किए गए। मैडल सेरेमनी में आयोजन समिति के संयोजक प्रोफेसर हरिचरण मीना, मीठा लाल मीना, कुंजीलाल मीना, शैतानमल जाट, धनराज मीना, शारीरिक शिक्षक कैलाश सैन, अनीस मोहम्मद, रामोतार धोबी, कैलाश खंगार, हनीफ मोहम्मद, कमलेश गुर्जर, राजेन्द्र सिंह तंवर ओर शेर सिंह राजावत उपस्थित रहे। अन्तर महाविद्यालय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत कल दौड़ महिला व पुरुष प्रतियोता का आयोजन होगा जिसमे जिले के सभी कॉलेजों की टीम भाग लेंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !