
पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
स्वतत्रंता सेनानी और आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित जिले भर में राजकीय कार्यालयों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यरत कार्मिकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वक्ताओं ने नेहरू को युग पुरुष, आधुनिक भारत के निर्माता, शांति दूत एंव उनके कार्यों को एतिहासिक बताते कहा कि 58 साल बाद भी पंडित जवाहर लाल नेहरू के विचार, राजनीति और देश के प्रति उनका दृष्टिकोण आज भी हमारे लिए उतने ही प्रांसगिक है जितने पहले थे।

इसी प्रकार भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, उप वन संरक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक वन संरक्षक प्रथम संजीव कुमार शर्मा, यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, तहसीलदार सवाई माधोपुर प्रीति मीना सहित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के कार्मिकों ने नेहरू के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।