Saturday , 5 September 2026
Breaking News

रणथंभौर पार्क के एक किलोमीटर की परिधि में संचालित गतिविधियों का सर्वें करवाने के दिए निर्देश

रणथंभौर टाईगर रिजर्व नेशनल पार्क के वन्यजीव की सुरक्षा व पार्क की एक किलोमीटर की परिधी में कोई अतिक्रमण या ध्वनि प्रदूषण नहीं हो इसके लिए गठित एम्पावर्ड कमेटी की बैठक जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
जिला कलेक्टर ओला ने रणथंभौर टाईगर रिजर्व नेशनल पार्क के एक किलोमीटर की परिधि में संचालित हो रही गतिविधियों का सर्वे करवाने के निर्देश वन विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों को प्रदान किए।

 

उन्होंने इस क्षेत्र में रात्रि के समय लेजरलाईटिंग और साउण्ड का उपयोग किसी भी होटल संचालक द्वारा नहीं किए जाने की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किए। सहायक निदेशक पर्यटन निर्देश दिए कि होटल संचालकों की बैठक आगामी दो दिवस में कर इस आशय का शपथ पत्र लेवें।

 

Instructions given to conduct survey of activities operating within one kilometer radius of Ranthambore Park

 

जिला कलेक्टर ने तहसीलदार सवाई माधोपुर को निर्देश दिए कि आगामी 3 दिवस में सूची प्रस्तुत करें जिनको विगत 10 साल में 1/50 हिस्से की अनुमति दी गई है और उनके द्वारा क्या उपयोग किया जा रहा है। ऐसे परमिशन होल्डर अगर व्यवसाय गतिविधियां संचालित कर रहे हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाए। वन भूमि पर जो नामांतकरण खुलने थे उन्हें खोलने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को जिला कलेक्टर ने दिए।

 

 

बिना रूपान्तर के कोई गतिविधि चल रही है तो उसे भी रोक जाए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, उप वन संरक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक वन संरक्षक प्रथम संजीव कुमार शर्मा, यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, तहसीलदार सवाई माधोपुर प्रीति मीना सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !