स्वतत्रंता सेनानी और आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित जिले भर में राजकीय कार्यालयों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यरत कार्मिकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वक्ताओं ने नेहरू को युग पुरुष, आधुनिक भारत के निर्माता, शांति दूत एंव उनके कार्यों को एतिहासिक बताते कहा कि 58 साल बाद भी पंडित जवाहर लाल नेहरू के विचार, राजनीति और देश के प्रति उनका दृष्टिकोण आज भी हमारे लिए उतने ही प्रांसगिक है जितने पहले थे।
इसी प्रकार भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, उप वन संरक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक वन संरक्षक प्रथम संजीव कुमार शर्मा, यूआईटी सचिव महेन्द्र मीना, तहसीलदार सवाई माधोपुर प्रीति मीना सहित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के कार्मिकों ने नेहरू के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Tags Collector Collector Sawai Madhopur Death Anniversary Jawahar Lal Nehru Jawaharlal Nehru News Pandit Jawahar Lal Nehru Pandit Nehru Sawai Madhopur Sawai Madhopur News Tribute
Check Also
100 वर्ष या अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित
सवाई माधोपुर: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचन विभाग 1 अक्टूबर, 2024 को …
बजरी माफिया पर बड़ा एक्शन, 1200 टन बजरी सहित पोकलेन मशीन जब्त
जयपुर/सवाई माधोपुर: खान विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात औचक कार्रवाई करते हुए सवाई …
राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा नेताओं पर कराया मामला दर्ज
सवाई माधोपुर: जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की ओर से जिलाध्यक्ष गिर्राजसिंह गूर्जर एवं जिला …
भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न
सवाई माधोपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के सवाई माधोपुर आगमन …
संस्कृति सप्ताह के तहत मातृशक्तियों को किया सम्मानित
सवाई माधोपुर: भारत विकास परिषद मानटाउन शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के तहत मदर मिल्क बैंक …