कस्बे में स्वच्छ बरवाड़ा मिशन की ओर से चलाए जा रहे हर रविवार गंदगी पर प्रहार कार्यक्रम के तहत रविवार को चौथ माता सरोवर घाटों पर स्वच्छता श्रमदान किया गया। इस अवसर पर टीम के लोगों ने पूरे तालाब के किनारे घाट और आसपास साफ-सफाई की तथा जलीय खरपतवार और पॉलीथिन के कचरे को नष्ट किया। युवाओं के श्रमदान के बाद पूरा परिसर साफ सुथरा नजर आया। टीम के सदस्यों ने आगामी चार रविवार भी यहीं श्रमदान करने का निर्णय लिया।

पुरे श्रमदान के दौरान तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा सुरेश नारायण भी उपस्तिथ रहे। उन्होंने युवाओं द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी ली तथा साथ ही सफाई अभियान के लिए युवाओं की प्रशंसा भी की। इस दौरान टीम के विमल सैनी, कपिलदेव महावर, अनेन्द्र सिंह आमेरा, मयंक अग्रवाल, यश जैन, शकील मंसूरी, महेंद्र वर्मा, रोहित शर्मा, अरुण शर्मा, रमाकांत वर्मा, सोनू निर्मल धाकड़, प्रह्लाद मीणा आदि लोगों ने श्रमदान किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया