Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कलेक्टर ने चौथ का बरवाड़ा में ली अधिकारियों की बैठक

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने रविवार को चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति सभागार में उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं के संबंध में प्रगति समीक्षा कर अधिकारियों को समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि योजनाओं की क्रियांविति सकारात्मक सोच के साथ समय पर करें।
बैठक में कलेक्टर ने विभागवार अधिकारियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी ली तथा प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने विकास अधिकारी से प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति व मनरेगा में रोजगार सृजन की जानकारी ली। साथ ही पीएम आवास योजना का लाभ जरूरतमंद व पात्र व्यक्ति को ही मिले इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षक से वन नेशन वन राशन पर चर्चा कर आधार सीडिंग की प्रगति की जानकारी ली। प्रवर्तन निरीक्षक को राशन डीलरों की बैठक लेकर तीन दिन में आधार सीडिंग की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। बिजली निगम के एईएन से बिजली आपूर्ति, पेंडिंग कनेक्शन व ट्रांसफार्मर संबंधी जानकारी ली। बिजली निगम के सहायक अभियंता ने कृषि, घरेलू कनेक्शन तथा ड्रिप योजना में कनेक्शन के लिए प्राप्त आवेदन एवं डिमांड नोटिस जारी करने की स्थिति से अवगत कराया।

Collector took officers meeting in chauth ka Barwara
थानाधिकारी से पेंडिंग मुकदमो की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के संबंध में प्रभावी कार्यवाही कर इसे सख्ती से रोकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपखंड क्षेत्र में कानून व्यवस्था, दर्ज मुकदमे आदि की जानकारी ली। बैठक में सीबीईओ प्रतिनिधि से शिक्षकों द्वारा नवाचार किए जाने, यूट्यूब चैनल बनाकर शिक्षण कंटेंट डालने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों सहित अन्य कार्यालयों में साज सज्जा, पौधरोपण, सफाई के संबंध में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। पीएचईडी के अभियंता से कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में पेयजल की स्थिति, क्लोरिनेशन आदि के संबंध में जानकारी लेकर निर्देश दिए।
चिकित्सा विभाग के ब्लॉक सीएमएचओ से कोविड की स्थिति, कोविड पॉजिटिव मरीजों के उपचार एवं मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी लेकर निर्देश दिए। शादी समारोह में सौ से अधिक लोग एकत्र नहीं हो, इसके लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी से पालनहार, निशक्तजन विवाह योजना, सहयोग उपहार योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में प्रगति रिपोर्ट ली। बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, पशुपालन आदि विभागों के अधिकारियों से भी योजनाओ की जानकारी लेकर समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर एसडीएम वर्षा मीना, तहसीलदार सुरेश नारायण, विकास अधिकारी रामावतार मीना, सूबेदार सिंह, बीसीएमएचओ डाॅ. दिलीप मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !