सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित अंसारी मोहल्ले में तेज हवाओं के झोंके से एक पुराने पेड़ की टहनी एक युवक के सर पर गिरने से युवक की मौ*त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 2 जून को सांय 6 बजे के करीब तेज हवा के झौंके से पुराने पेड़ की टहनी टूट कर अंसारी मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय मो. नफीस के सिर पर गिर गई। जिसके बाद लोगों ने उसको घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी मौ*त हो गई।
मृ*तक युवक के श*व को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मंगलवार सुबह मृ*तक के परिजन एंव स्थानीय लोग मृ*तक का पोस्मार्टम करवाने के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। इस दौरान लोगों ने मृ*तक के परिवार को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग की और श*व का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान तहसीलदार एवं कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह द्वारा समझाइश और आश्वासन देने के बाद परिजनों द्वारा श*व का पोस्टमार्टम करवाया गया।
जिसके बाद पुलिस ने श*व परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृ*तक के परिजन खालिक अहमद ने बताया कि मृ*तक मोहम्मद नफीस पुत्र रईस मोहम्मद परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता रईस मोहम्मद बीमार रहते है और माँ की भी मानसिक हालत ठीक नही हैं। परिजनों एंव मोहल्लेवासियों का कहना है कि पेड़ जर-जर हो चुका था। जिसे काटने के लिए मोहल्लेवासियों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में शिकायत भी दी थी।
लेकिन प्रशासन द्वारा पेड़ को नहीं हटाया गया, जिसके कारण यह दुर्घटना हो गई और नफीस को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। परिजनों का कहना है कि प्रशासन अगर समय रहते पेड़ को कटवा देता तो आज नफीस जिंदा होता। उनका कहना है कि नफीस की मौ*त का जिम्मेदार लापरवाह प्रशासन है। मृ*तक के परिजन उचित मुवावजा ओर सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
