विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार शिविर के माध्यम से किया जा रहा है। इसी क्रम में विकसित भारत के निर्माण हेतु युवा सशक्तिकरण में जिले के युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने बताया कि MY Bharat (मेरा युवा भारत) – विकसित भारत के निर्माण हेतु युवा सशक्तिकरण को समर्पित पोर्टल पर जिले के सभी युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस अवसर जिला कलेक्टर ने जिले में युवा सशक्तिकरण के लिए 15 से 29 साल के युवाओं से मेरा युवा भारत अभियान से जुड़ने की अपील की और बताया कि मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल पर दिये गए लिंक https://mybharat.gov.in/yuva_

उन्होंने बताया कि MY Bharat पोर्टल व्यवसाय, रोज़गार अवसर आदि के क्षेत्र में प्रगति करने और एक सकारात्मक व्यक्तित्व विकसित करने का एक उत्कृष्ट अवसर है। यहां व्यावसायिक कौशल विकास, युवा नेतृत्व और सामुदायिक भागीदारी की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राष्ट्रीय महत्व की गतिविधियों में भाग लेकर और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह मंच युवाओं को व्यवसायों, सरकारी विभागों और गैर-लाभकारी संगठनों में कार्यक्रमों और सीखने के अवसरों से जोड़ता है। इस तरह की भागीदारी स्थानीय समुदाय के मुद्दों के बारे में युवाओं की समझ को और गहरा करती है जिससे उन्हें रचनात्मक समाधान ढूंढने में मदद मिलती है। साथ ही उन्होंने भारत को 2047 तक विश्व के विकसित अग्रणी राष्ट्रों में भारत को एवं देश में राजस्थान को वहीं प्रदेश में सवाई माधोपुर को अग्रणी स्थान दिलाने में जिलेवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमारा संकल्प विकसित भारत पोर्टल https://pledge.mygov.in/
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया