Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को दी योजनाओं की जानकारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत 17 विभागों की केन्द्र सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित करने के उद्देश्य से उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा उपेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत भगवतगढ़ में शिविर का आयोजन किया गया। उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले इसके लिए सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ भी दिलाई गई।

 

शिविरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ आमजन को योजनाओं से जुड़े लाभों की जानकारी से अवगत कराते हुए मौके पर ही विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण का कार्य किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण करने के साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन प्रदान किए गए। वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जन औषधि दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में विद्यार्थियों द्वारा “धरती कहे पुकार के” नाटिका का मंचन कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण व जैविक खेती का महत्व समझाया गया।

 

Information about schemes given to common people through street plays in chauth ka barwara

 

कल यहां लगेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि 4 जनवरी 2024 को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत रामड़ी में दोपहर पूर्व एवं सुनारी में दोपहर बाद, मलारना डूंगर की कुण्डली नदी में दोपहर पूर्व एवं भूखा में दोपहर बाद, खण्डार की खिदरपुर जादौन में दोपहर पूर्व एवं नायपुर में दोपहर बाद, चौथ का बरवाड़ा की चौथ का बरवाड़ा में दोपहर पूर्व एवं बिन्जारी में दोपहर बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !