Sunday , 8 March 2026
Breaking News

टीकाकरण का स्तर सुधारने के लिए चिकित्सा विभाग की और से मिशन इन्द्रधनुष

संपूर्ण देश में टीकाकरण का स्तर सुधारने के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा मिशन इन्द्रधनुष चलाया जा रहा है। जिले में बच्चों और गर्भवती माताओं को सम्पूर्ण टीकाकृत करने के लिए खंडार ब्लाॅक में मिशन इन्द्रधनुष चला कर सघन टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान 7 जून से शुरू होकर 13 जून तक चलेगा। 0 से 02 साल तक के बच्चों का नौ जानलेवा बीमारियों से बचाव करने के लिए बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। इस साल मिशन का चौथा चरण है और जून माह में इसका तीसरा राउंड है, अभियान का पहला राउंड अप्रैल माह में व दूसरा राउंड मई में हो चुका है जिसमें बच्चों का चिन्हीकरण कर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा टीकाकरण किया गया।अभियान में अप्रैल माह से जुलाई माह तक टीकाकरण किया जाएगा।
जिले के उन दूर दराज के ग्रामीण इलाके जहां नियमित टीकाकरण की चिकित्सकीय सेवाएं पहुंच से दूर हैं। ऐसी दूर दराज की ढाणिया, घुमंतु परिवार, विस्थापित परिवार, निर्माणाधीन भवन के मजदूर, कच्ची बस्तियों, ईंट भट्टों, दुर्गम क्षेत्रो या ऐसे परिवार जो टीकाकरण करवाने में आनाकानी करते हैं उसे सही नहीं मानते हैं उन स्थानों पर मिशन इंद्रधनुष के तहत उस क्षेत्र की आशा अथवा आंगनवाडी कार्यकर्ता के माध्यम से दो साल तक के बच्चों व गर्भवती माताओं की लाईन लिस्ट बनाकर उनमें से टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों व गर्भवती माताओं को टीकाकृत किया जा रहा है। जिले में लगभग 1000 बच्चों व 200 गर्भवती महिलाएं जो टीकाकरण से वंचित है उनको सेवाएं दी जा रही है।
नौ बीमारियों से बचाएगा मिशन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. उमेश शर्मा ने कहा कि अभियान में बीसीजी, ओपीवी, रोटावायरस वैक्सीन, पेंटावेलेंट, मीजल्स, हैपेटाइटिस, डीपीटी, टिटनेस के टीके लगाकर बच्चों को पोलियो, टीबी, गलघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, दस्त, मेनिनजाइटिस, न्यूमोनिया, हेपेटाइटिस बी, खसरा जैसी नौ खतरनाक बीमारियों से बचाया जाएगा। दूर दराज के ग्रामीण इलाके जहां चिकित्सा सेवाओं की पहुंच कम है व ऐसे स्वास्थ्य केंद्र जहां पिछले तीन माह से एएनएम नहीं है वहां सत्र लगाकर ड्राप आउट बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।


About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !