
राजस्थान पुलिस की ओर से उदयपुर में आयोजित की गई राज्य स्तरीय पुलिस अन्तर रेंज कुश्ती एंव बॉक्सिंग प्रतियोगिता’17 में जिला सवाई माधोपुर से 6 महिलाओं ने भरतपुर रेंज की तरफ से कुश्ती और बॉक्सिंग में प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत बॉक्सिंग में कानि० प्रीति और दीपिका ने गोल्ड मैडल, अमिता ने कुश्ती में गोल्ड व बॉक्सिंग में सिल्वर, वर्षा ने बॉक्सिंग में सिल्वर और कुश्ती में ब्रोंज, मोनिका ने बॉक्सिंग में सिल्वर व कुश्ती में ब्रोंज और जयश्री राजावत ने बॉक्सिंग में सिल्वर व कुश्ती में ब्रोंज मैडल प्राप्त कर बाजी मारी।
इन सभी विजेताओं को जिला पुलिस की ओर से नगद पुरुस्कार व प्रशंसा पत्र देकर हौसला अफजाई भी की गई।
उक्त खिलाडियों को अखिल भारतीय कुश्ती एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए राज्य पुलिस द्वारा टीम में क्लोज भी किया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया