नागरिक उड्ड़यन विभाग के प्रमुख शासन सचिव पवन कुमार गोयल ने चकचैनपुरा स्थित हवाई पट्टी का जायजा लिया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 3 करोड़ 11 लाख रूपए की जो स्वीकृति हवाई पट्टी के विकास के लिए जारी की गई है उससे यथाशीघ्र आवश्यक कार्य करवाए जाएं ताकि यहां नियमित हवाई सेवा शुरू की जा सके। सरकारी विमान से हवाई पट्टी पहुंचे गोयल ने जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा, पुलिस अधीक्षक मामनसिंह एवं अन्य अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कलेक्टर कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए गोयल ने कहा कि संभवतः इसी पर्यटन सीजन में यहां हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान सीईओ जिला परिषद आशीष गुप्ता, एसडीएम लक्ष्मीकान्त कटारा, नागरिक उड्ड़यन विभाग के डायरेक्टर केसरी सिंह, अधीक्षण अभियन्ता पीडब्ल्यूडी ए.के. जैन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया