छात्र संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाईजेशन ऑफ इंडिया की ओर से गुरुवार को एक रैली का आयोजन किया जाएगा l संगठन के जिलाध्यक्ष अब्दुल बारी ने बताया कि एस.आई.ओ. द्वारा देश मे मानव गरिमा अभियान चलाया जा रहा हैl इसी कड़ी मे सवाई माधोपुर मे छात्रों व युवाओं की एक रैली का आयोजन जामा मस्जिद बजरिया से कलेक्ट्रेट तक प्रातः 11 से किया जाएगाl उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से जिले की दूसरी शाखाओं पर नुक्कड़ सभाएं, रैलियां और आम सभा आयोजित की जा रही हैंl
इस अभियान का उद्देश्य है कि आज मानव सारे नैतिक मूल्यों को भूलकर भौतिकवाद का शिकार हो चुका हैl ऐसी दशा में इन्सानी भाईचारा व सौहार्द समाप्त होने की कगार पर हैl हम चाहते हैं कि इंसान को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर ऊठकर देश व समाज के विकास के बारे मे सोचना चाहिए l मानव जीवन सबसे महत्तवपूर्ण है, इसको सुरक्षित रखना ही हम सबका उद्देश्य होना चाहिएl रैली को संगठन के महाराष्ट्र अध्यक्ष सलमान अहमद संबोधित करेंगे और इसके पश्चात एक सभा का आयोजन भी किया जाएगा l
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया